रेडक्रास में भ्रष्टाचार की शिकायत राज्यपाल से

0
345

बक्सर खबर : पीडि़त मानवता की सेवा करने वाली संस्था रेडक्रास भी भ्रष्ट लोगों की गिरफ्त में आ चुकी है। इसकी शिकायत युवा समाजसेवी रामजी सिंह ने बिहार के महामहिम राज्यपाल से की है। 12 से 14 तक आयोजित युवा महोत्सव में बिहार से पांच युवाओं को भेजा गया है। जिनमें से दो जन बक्सर के हैं। एक रेडक्रास सोसाइटी के उपाध्यक्ष के पुत्र हैं दूसरी मोहतरमा के बारे में तो जिला जानता ही नहीं। इन दोनों ने यूथ को दिशा देने में अथवा रेडक्रास के किस अभियान में सक्रिया निभाई है। जिसके आधार पर इनका चयन किया गया। भ्रष्टाचार के इस खेल में किसका हाथ है। इसकी जांच होनी चाहिए।

इस विषय को लेकर रामजी सिंह ने पिछले कुछ दिनों में अभियान चलाकर मामले को उठाया। वैसे लोग जो दूसरे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हैं। उनके सामने नया प्रश्न आ खड़ा हुआ है। यह खेल किसके इशारे पर हुआ है। इसका जवाब रेडक्रास सोसाइटी भी नहीं दे रही। स्थानीय स्तर पर इसका जवाब मिलता नहीं देख रामजी सिंह अपनी बात राज्यपाल महोदय के सामने रखी है। दिव्यांशु शेखर और अंजू भारती कौन है और उन्हें किस आधार पर इस सम्मान के लिए भेजा गया? रामजी का यह प्रश्न सबके गले में अटक गय है। जिस पर स्थानीय रेडक्रास के लोग भी खुलकर नहीं बोल रहे।

हेरिटेज विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here