कोरोना ने बनाया रिकार्ड, एक दिन में 124 मिले पॉजिटिव

0
3691

-जांच में आई तेजी के कारण आंकड़े में उछाल, सर्वाधिक मामले शहर के आस-पास
बक्सर खबर। कोरोना ने 9 अगस्त को नया रिकार्ड बनाया है। जिले में कुल 124 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इतनी संख्या में इससे पहले कभी संक्रमित नहीं मिले थे। इसकी मुख्य वजह जांच में हुई वृद्धि है। फिलहाल दो हजार लोगों की जांच प्रतिदिन हो रही है। जल्द ही यह आंकड़ा तीन हजार भी पहुंचने वाला है। आज मिले पॉजिटिव मरीजों के बाद जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 1738 पहुंच गई है।  लेकिन, इसमें अच्छी बात यह है कि 910 से अधिक लोग स्वस्थ भी हो चुके हैं।

8 अगस्त को जिले में सक्रिय रोगियों की संख्या 704 थी। आज जो मरीज मिले हैं। उनमें सर्वाधिक बक्सर के आस-पास के हैं। शनिवार को नया बाजार के वार्ड 5, 6, 7 आदि में शिविर लगाकर बड़े पैमाने पर जांच हुई थी। नयाबाजार इलाके में 22 लोग, सोहनी पट्टी और खलासी मुहल्ला में भी कुछ इसी संख्या में लोग संक्रमित पाए गए हैं। यही हाल राजपुर के सिकठी, चौगाई के अमसारी, चौसा प्रखंड के डिहरी का भी है। सूची खबर के साथ संलग्न है। इसका अवलोकन आप कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here