‌‌‌जनता कर्फ्यू में करें सहयोग, एसपी ने किया आग्रह

0
795

बक्सर खबर। आज का दिन ऐतिहासिक है। 22 मार्च हमेशा याद किया जाएगा। क्योंकि सूबह सात बजे यह व्यवस्था लागू हो जाएगी। तब से लेकर रात नौ बजे तक सभी से आग्रह किया गया है। वे घरों में रहे। किसी बाहरी से संपर्क न करें। यात्रा से बचे और खुद को संसीमित रखें। ऐसा कर आप सिर्फ स्वयं को ही नहीं पूरे परिवार की रक्षा करेंगे। और एक महामारी को फैलने से रोक सकते हैं। यह तभी संभव है। जब जन सहभागिता हो। कोरोना संक्रामक बीमारी है। यह बात सभी लोग जान चुके हैं।

इसे हराया जा सकता है। क्योंकि यह हवा में नहीं फैलती। सिर्फ एक दूसरे के संपर्क में आने से अथवा संक्रमित वस्तु के छूने से फैल रही है। ऐसे में जरुरी हो जाता है। सभी लोग सावधानी बरतें। पुलिस कप्तान उपेन्द्र नाथ वर्मा ने भी आम जन से सहयोग का आग्रह किया है। बक्सर पुलिस के नाम से प्रसारित संदेश में उन्होंने सभी को अपने सामाजिक दायित्व की याद दिलाई है। यह समय प्रारंभ हो चुका है। जो रात नौ तक चलेगा। आप इसका पालन करें। हम तो यह भी आग्रह करते हैं। रात नौ बजे ही क्यों, आप 23 तारीख की सुबह तक बाहर जाने से परहेज करें। यह बक्सर खबर का भी आप सभी से आग्रह है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here