विवाद हुआ संजीत से कर दी रंजीत की हत्या

0
602

बक्सर खबर : रंजीत चौधरी की हत्या छह लोगों ने मिलकर की है। चाकू से उसका गला काटने वाला कोई और नहीं गांव का व्यक्ति था। यह बातें मृतक के भाई संजीत चौधरी ने पुलिस को बताई है। बयान के आधार पर कुल छह लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी में कहा गया है। संजीत गांव में ही मिट-मांस की दुकान चलाता है। होली के दिन कुछ बसफोर उधार मांगने आए। मैंने यह कर चलता किया। पहले का ही बकाया नहीं मिला। आज के दिन उधार नहीं मिलेगा।

इससे नाराज हुए कुछ लोगों ने मेरे साथ मारपीट की। घायल संजीत को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। भाई की यह दशा देख दूसरा भाई रंजीत चौधरी (35)  पिता राजेन्द्र चौधरी इसकी शिकायत लेकर मारपीट करने वालों के घर की तरफ चला। वह अभी बिट्टू यादव के घर के पास पहुंचा ही था। तभी पीछे से गांव के कुछ लोगों ने चाकू से उसके उपर हमला कर दिया। इस हमले में गले की एक नस कट कई। उपचार के लिए रघुनाथपुर ले जाया गया। जहां पहुंचते-पहुंचते उसने दम तोड़ दिया। प्राथमिकी में छह के अलावा संजू बसफोर को आरोपी बनाया गया है। पाठकों को ज्ञात हो होली के दिन बगेन थना के एकरासी में रंजीत चौधरी की हत्या कर दी गई थी। यह घटना शुक्रवार को अपराह़़न तीन बजे के लगभग हुई।

हेरिटेज विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here