विपक्ष बताए क्या वह दहेज व बाल विवाह के समर्थन में है : जदयू

0
259

बक्सर खबर : दहेज, बाल विवाह और नशा मुक्ति के लिए लोगों को जागरुक करने का प्रयास 21 जनवरी को पूरी तरह सफल रहा। मानव श्रृंखला अभियान को पूर्णत: सफल बताते हुए जदूय के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक सिंह, मोहन चौधरी और संजय सिंह ने संयुक्त बयान जारी कर विपक्ष से सवाल पूछा है। इन नेताओं ने कहा मानव श्रृंखला बनाने का अभियान समाज को जागरुक करने के लिए था। राज्य सरकार का यह प्रयास सराहनीय है।

वहीं विपक्ष के लोग यह राग अलाप रहे हैं। सरकार विफल है। तो कांग्रेस और राजद के लोग यह बताएं। क्या वे चाहते हैं कि बिहार में बाल विवाह हो। लोग दहेज लिए बगैर शादी नहीं करें। बेटियां दहेज की बली चढ़े? बिहार की जनता जानती है। राजद की सरकार में जंगल राज, अपराध, हत्या, लूट और अपहरण का उद्योग चलता था। यह किसी से छिपा नहीं है। क्या विपक्ष बिहार को फिर उसी रास्ते पर ढ़केलना चाहता है।

हेरिटेज विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here