कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रशासन को पहुंचाई सहायता

0
201

-पार्टी यह रहा जिले में तीसरी प्रयास
बक्सर खबर। कांग्रेस जिलाध्यक्ष तथागत हर्षवद्र्घन ने जिला प्रशासन को मास्क, पीपीई कीट व सैनिटाइजर उपलब्ध कराया। जिलाध्यक्ष ने स्वयं आपदा प्रभारी को यह संसाधन सौंपे। जिसमें 200 फेस कवर, 200 पीपीई कीट एवं एक-एक लीटर के सौ सैनिटाइजर बाटल दिए। यह यह तीसरा पिछले दो माह के दौरान पार्टी अध्यक्ष द्वारा उपलब्ध करायी गई तीसरी मदद है।

अध्यक्ष ने कहा जिला प्रशासन प्रशंसा के योग्य है। जिसने एक जगह से संक्रमण को दूसरी जगह नहीं फैलने दिया। एक चेन टूट गई। अब बाहर से लोग आ रहे हैं। प्रशासन उनकी देखरेख का लगातार प्रयास कर रहा है। लेकिन, बिहार सरकार ने इंतजाम किए हैं, वे नाकाफी हैं। सरकार को इस तरफ ध्यान देना चाहिए। अध्यक्ष के साथ पूर्व विधायक श्रीकांत पाठक, उपाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा, राहुल आनंद, कामेश्वर पांडे आदि लोग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here