कांग्रेस नेता बोले, सरकार बनी तो दिलाएंगे किसानों का हक

0
284

बक्सर खबर। आलाकमान के निर्देश पर कांग्रेस पार्टी पूरे देश में किसानों के मुद्दे को आधार बनाकर आगामी चुनाव में उतरने जा रही है। इसी क्रम में पिछले कई दिनों से जिले के नेताओं की ओर से किसानों के बीच जनसंपर्क चलाया जा रहा था जिसकी परिणती गुरुवार को किला मैदान में किसान महापंचायत के रूप में हुई। पार्टी द्वारा आयोजित इस महापंचायत में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। इसमें किसानों की समस्याओं पर चर्चा हुई। महापंचायत में शामिल कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि यदि केंद्र में हमारी सरकार बनी तो किसानों को उनका हक दिलाकर रहेंगे।

बता दें कि पार्टी के निर्देश पर सदर विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी पिछले कई दिनों से किसानों के बीच जनसंपर्क अभियान चला रहे थे। वे चौपाल लगाकर किसानों की समस्याओं से रूबरू हो रहे थे। इसी क्रम आज किला मैदान में किसान महापंचायत का आयोजन किया गया था। इसमें किसानों के अलावा कांग्रेस के बड़े नेता शामिल हुए। महापंचातय को संबोधित करने वालों में विधायक के अलावा प्रदेश महासविच शक्ति सिंह गोहिल, विरेंद्र सिंह राठौर, अखिलेश सिंह, रविन्द्र नाथ मिश्र, पूर्व विधायक हृदयनारायण सिंह आदि रहे। इन नेताओं ने किसानों के हक के लिए महापंचायत में आवाज उठाई और कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों को उनका हक दिलाकर रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here