कांग्रेस ने निकाला गधा जुलूस, जलाया सांसद का पुतला

0
571

बक्सर खबर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा के मंत्री अश्विनी चौबे ने जो बयान दिया है। उससे पार्टी के लोग काफी आहत हैं। रविवार को पार्टी द्वारा शहर में गधा जुलूस निकाला गया। उनका पुतला बना उस पर बैठा नगर भ्रमण कराया गया। माडल थाना के समक्ष पहुंच पुतला जलाया गया। पार्टी अध्यक्ष तथागत हर्षवद्र्धन ने कहा एक राष्ट्रीय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ दिया गया भाषण अमर्यादित है। अश्विनी चौबे को इसके लिए माफी मांगनी होगी।

हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मांग करते हैं। ऐसे मंत्री को सरकार से बाहर किया जाए। इसके अलावा उन्होंने मीडिया से यह भी कहा कि आरएसएस के प्रशिक्षित लोग हैं। जिन्हें गांधी नाम से ही भय है। आज भी इस तरह के बयान दें रहे हैं। इससे इनकी मानसिकता का पता चलता है। प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक श्रीकांत पाठक, पूर्व अध्यक्ष अनिरुद्ध पांडेय, राहुल आनंद, बजरंगी मिश्रा,

पुलिस चौकी के पास पुतला दहन करते कांग्रेस कार्यकर्ता

त्रिलोकी मिश्रा, नरेन्द्र शर्मा, संजय पांडेय, राजारमण पांडेय, प्रतिमा चौबे, चंदा देवी, विजय नारायण मिश्रा, महिमाशंकर उपाध्याय, श्रीमननारायण राय, जमाल अली, द्विवेदी दिनेश, गुप्तेश्वर चौबे, ललन दुबे, अनुराग त्रिवेदी, मोनू झा, रोहित उपाध्याय, रामाकांत चौबे, सुमन पांडेय, पप्पु पाठक, सुरेश जायसवाल, कैलाश चौधरी आदि लोग शामिल हुए। यहां हम पाठकों को बता दें लगातार दूसरे दिन जिला मुख्यालय में भाजपा सांसद अश्विनी चौबे का विरोध किया गया।
आज के विरोध का आप देख सकते हैं वीडियो 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here