कांग्रेस को घर-घर पहुंचा ही मेरा लक्ष्य: विभोर

0
218

बक्सर खबर: बिहार में युवा कांग्रेस का चुनाव प्रक्रिया चल रहा है। जिसमें कल मतदान होना है। जिसमें सिकरौल मुखिया सह बक्सर कांग्रेस युवा नेता विभोर कुमार द्विवेदी चुनावी मैदान में प्रदेश महासचिव पद के उम्मीद्वार है। इसके लिए पुरे बिहार में 47 प्रत्याशी मैदान में है। विभोर ने कल चुनाव के पूर्व पार्टी के कार्यकर्ताओं के मिलने के बाद कहा कि अपने चुनावी क्षेत्र में सभी कार्याकर्ता से मिला।

मेरा एक ही ऐजेंडा है इस जुमलेबाज सरकार को हटाने के लिए प्रदेश के गांव-गांव ही नही घर-घर में पुनः कांग्रेस को स्थापित करना। एनडीए सरकार भारत में सिर्फ द्वेष की राजनीति कर रही है। इससे मुक्ती के लिए पार्टी को घर-घर में पहुंचा ही एक मात्र लक्ष्य है। वहीं जिले में पार्टी की सर्व सम्मति है कोई गुटबाजी नही है। भाजपा डरी है इसलिए पार्टी को जिले में तोड़ने के लिए षणयंत्र रच रही है। द्विवेदी ने कहा कि बैलेट में मेरा 46 नम्बर किला चुनाव चिन्ह है। उम्मीद ही नही भरोसा है कि प्रदेश के पार्टी कार्यकर्ता मतदान कर विजयी बनाऐगें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here