‌‌कालेजगेट मोड़ पर चली गोली, मेडिकल स्टोर पर हमला

1
2021

बक्सर खबर। चरित्रवन के कालेजगेट चौमुहानी पर आज बुधवार को अपराह्न चार बजे अचानक गोली चलने लगी। आस-पास खडे़ लोग दंग रह गए। जब ऐसा हुआ घड़ी की सुई 4:10 बजा रही थी। अप्रत्याशित घटना ने सबको हतप्रभ कर दिया। चारों तरफ दहशत का माहौल कायम हो गया। सूत्रों के अनुसार हमलावर की संख्या एक दर्जन से ज्यादा थी। चरित्रवन चौक स्थित वीर कुंवर सिंह मार्केट पर भीड़ जमा थी। जब हमलावर हवा में गोली चलाते वहां से भागे तब लोगों को पता चला कि उन लोगों ने जितेन्द्र मेडिकल पर धावा बोला था। हालाकि इस हमले में कोई हताहत नहीं है। संयोग था कि उसी समय वहां सामने स्कूल बस खड़ी थी। बच्चे नीचे उतर रहे थे। गोली की आवाज सून वे भी डर गए।

पूछताछ में पता चला विवाद की वजह जगदिशपुर का युवक गुड्डू था। जो जितेन्द्र मेडिकल द्वारा चलाए जा रहे जांच केन्द्र पर काम करता था। किसी बात को लेकर उसकी लैब के मालिकान के साथ अदावत हो गई थी। वे पन्द्रह-बीस युवकों के साथ वहां पहुंचा था। पहले तो उन लोगों ने मेडिकल हाल के मालिक संजय सिंह को धमकाया। लेकिन, जब दूसरे पक्ष से भी लोग सामने आ डटे तो उन युवकों ने दहशत कायम करने के लिए हवा में कई चक्र गोलियां चलाई। इस वजह से वहां दहशत का माहौल कायम हो गया। पीड़ित पक्ष के तुरंत इसकी सूचना नगर थाने को दी। उनके अनुसार हमला करने वाले युवक जगदिशपुर, मझरियां और बसौली के थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पूछने पर नगर कोतवाल दयानंद सिंह ने कहा यह आपराधिक घटना नहीं है। आपस के विवाद का मामला है। पीड़ित पक्ष से लिखित शिकायत देने को कहा गया है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here