स्वास्थ्य के लिए स्वच्छता सबसे जरुरी : सांसद

0
327

-केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने शुरू की गांधी संकल्प यात्रा
बक्सर खबर (14 नवम्बर ) : केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने आज गुरूवार को गांधी संकल्प यात्रा प्रारंभ की। अपने तीसरे चरण के अभियान में वे ब्रह्मपुर विधानसभा अंतर्गत महाराजगंज गांव पहुंचे। गांव में भ्रमण के दौरान उन्हें गली में बहता नाली का पानी दिखा। किसी को कुछ बगैर उन्होंने पास में पड़ा बास उठाया और नाली का कचरा हटाने में जुट गए। जब आस-पास के लोगों ने देखा तो वे एक दूसरे की तरफ देखने लगे।

इसके उपरांत वे पास के विद्यालय गए। जहां बाल दिवस पर कार्यक्रम आयोजित था। वहां बच्चों के बीच उन्होंने स्वच्छता का अलख जगाया। पास की घटना का उल्लेख करते हुए कहा। हम और आप चाहे तो गांवों की यह दशा नहीं होगी। आप जिम्मेवार नागरिक बनें और स्वच्छता का संकल्प लें। वे देवकुली विद्यालय के छात्रों को संबोधित कर रहे थे। उनकी पहल पर छात्र-छात्राओं ने साथ मिलकर विद्यालय परिसर की सफाई की। साथ ही अपने सामाजिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक होने और दूसरों को प्रेरित करने की बात कही।


गांधी की वेशभूषा में युवाओं ने किया स्वागत, पदयात्रा में दिया साथ
बक्सर खबर। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने आज गांधी संकल्प यात्रा प्रारंभ की। उनके इस प्रयास को बल देने के लिए ग्रामीण युवकों ने गांधी का वेश धरा था। उन्होंने यात्रा के दौरान सभी को स्वच्छता और शांति का संदेश दिया। स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने ऑन द स्पॉट जनता की समस्याओं का समाधान भी किया। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, नवीन राय, सत्येन्द्र कुंवर समेत पार्टी के अनेक नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here