टू जी घोटाले में क्लीनचीट मिलने से कांग्रेस में हर्ष

0
130

बक्सर खबर : टू जी घोटाले में फंसे कांग्रेस के सभी नेता बरी हो गए हैं। उन्हें सीबीआई की विशेष अदालत ने साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है। इस पर खुशी जाहिर करते हुए जिलाध्यक्ष तथागत हर्ष वद्र्धन ने कहा आज सच जनता के सामने है। तब की यूपीए सरकार के खिलाफ भाजपा ने गलत प्रचार किया।

add

जहां गलत नहीं हुआ था। उसे घोटाले का नाम दिया गया। उस समय के कैग के अधिकारी विनोद राय ने भी इसमें बहुत बड़ी चाल चली। न्यायालय के आदेश के बाद भाजपा सरकार और पूर्व कैग अधिकारी को देश से माफी मांगनी चाहिए। आज यह दुनिया जान गई है। भाजपा के लोग सत्ता पाने के लिए कुछ भी गलत प्रचारित कर सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ एनएसयूआई कार्यकर्ता मुरारी ने भी इस फैसले का स्वागत किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here