कठार में अनहोनी, एक की मौत दर्जनों घायल

0
1909

बक्सर खबर। कृष्णाब्रह्म
बीती रात आई तेज आंधी में कमजोर दीवार गिर पड़ी। इसकी चपेट में आने से रजमुनिया देवी पत्नी रामबाबू की मौत हो गई। वह पटना जिला के थाना बिहटा, ग्राम छितौनियां की निवासी हैं। घटना गुरुवार की देर रात कृष्णाब्रह्म थाना के कठार गांव में हुई। सूत्रों ने बताया गांव में एक ब्रह्मस्थान है। जहां दूर-दूर से लोग पूजा-पाठ करने आते हैं।

add

यहां यात्रियों के लिए बना सेड रात आई तेज आंधी में उखड़ गया। दीवार गिरने से पास बैठे लोग दब गए। हवा के कारण सेड में लगे कराकट दूर-दूर जा गिरे। इस दौरान मची भगदड़ और कराकट की चपेट में आने से तीस से अधिक लोग घायल हुए हैं। जिसमें महिलाओं की संख्या सर्वाधिक है। सूत्रों के अनुसार जिन्हें हल्की चोट आई है। उनका उपचार स्थानीय स्तर पर प्रारंभ हुआ। जिनको गंभीर चोट आई थी उन्हें रात को ही सदर अस्पताल पहुंचा दिया गया। सूत्रों के अनुसार यह हादसा रात ढ़ाई बजे के लगभग हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here