सिविल लाइन में चली गोली, कट्टा हुआ बरामद

0
1865

बक्सर खबर। रुपये की लेनदेन के कारण गुरुवार को सिविल लाइन मुहल्ले में गोली चली। जिसमें रिक्की राय पुत्र फूली राय घायल हो गए। घटना दोपहर बारह बजे के लगभग की है। रिक्की सिविल लाइन क्लब के पास रहने वाले अभिषेक रंजन के यहां तगादा के लिए पहुंचे थे। उन लोगों ने उनके उपर गोली चला दी। लेकिन गोली उसकी कनपटी के पास से निकल गई।

युवक ने हमलावर को पकड़ लिया। तब तक उसका दूसरा साथी उससे उलझ गया। शरीर से हट्टे-कट्डे रिक्की ने उसके साथी को भी इतनी जोर से मारा की उसका सर फट गया। लेकिन अभिषेक बच कर भागा और दो नाली बंदूक से गोली चलाने लगा। जिसके कारण उसने बचकर अपनी जान बचाई। लेकिन दोनों वहां से मौके का लाभ उठाकर भाग निकले। पीडि़त ने घटना सूचना पुलिस को दी।

add

तत्काल ही सदर डीएसपी सतीश कुमार व नगर थाने की टीम पहुंची। सभी आरोपी के घर पर गए। जहां गोली चली थी। लेकिन वे लोग फरार हो चुके थे। रिक्की ने पुलिस को उनसे मिला कट्टा भी सौंप दिया। पुलिस को उसने बताया मेरे पांच लाख दस हजार रुपये उसके पास है। जिसे लेने मैं उनके घर आया था। वे मुझे घर के एक तरफ बने भूसा घर में ले गए। वहां मुझे मारने की कोशिश की। पूछने पर नगर कोतवाल ने बताया अभी तक पीडि़त ने इसकी लिखित शिकायत नहीं सौंपी है। वहीं सूत्रों ने बताया आरोपी पर पीडि़त दोनों सिविल लाइन के ही निवासी हैं। रिक्की को मामूली खरोच आई है। लेकिन मामला रुपये के लेनदेन का है। इस वजह से विवाद शांत होने वाला नहीं है।

घटना स्थल पर जमा भीड़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here