शहर के शिवरात्रि अस्पताल में तोड़-फोड़, प्राथमिकी दर्ज

0
1200

बक्सर खबर। शहर के शिवरात्रि मल्टी सिटी अस्पताल में शुक्रवार को मारपीट और तोड़-फोड़ की वारदात हुई है। औद्योगिक परिसर इलाके में यह अस्पताल स्थित है। वहां दिनदहाड़े ऐसी वारदात होना। अपने आप में एक प्रश्न है। सूत्रों के अनुसार इसकी शिकायत अस्पताल प्रबंधन ने औद्योगिक थाने में दर्ज करायी है। जिसमें कहा गया है। मुन्ना सिंह नाम का कोई मरीज दिन के वक्त आया था। उसके साथ के लोगों ने अस्पताल में विवाद किया और मारपीट की। उन लोगों ने वहां सामान को नुकसान पहुंचाने के अलावा काउंटर से लगभग दस हजार रुपये भी छीन लिए।

यह अस्पताल रेडक्रास के अध्यक्ष डा. आशुतोष सिंह का है। वे सुलझे हुए व्यक्ति हैं। बावजूद इसके उनके यहां इस तरह की घटना होना अपने आप में एक सवाल है। सूत्रों का यह भी कहना है कि जरुर मरीज के साथ कुछ बकझक हुई होगी। इसके बाद यह मामला उलझा होगा। वैसे सच जो हो। शिकायत के अनुसार शिवरात्रि अस्पताल में तोडफ़ोड़ की वारदात हुई है। जिन लोगों ने ऐसा किया। उनकी बाइक का नंबर भी लिखवाया गया है। पुलिस उस आधार पर सत्यता का पता लगाने में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here