शहर का ताजा सर्वे, 100 में से 75 नहीं लगाते हेलमेट

0
672

बक्सर खबर। प्रशासन सड़क सुरक्षा अभियान को सख्त बनाने जुट गया है। आज बुधवार को मोटर निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने माडल थाना के समीप जांच अभियान शुरू किया। पचास वाहनों को पकड़ा गया। जिसमें 35 से जुर्माना अदा कर छूटे। अर्थात सौ में 70 ऐसे हैं जो शहर में हेलमेट लगाकर नहीं चलते। बातचीत में उन्होंने कहा हेलमेट चेकिंग अभियान आगे भी चलेगा। पहली बार सौ रुपये जुर्माना लिया जा रहा है। लेकिन आगे और अधिक जुर्माना देना होगा। जांच सप्ताह में किसी खास दिन होगी। यह पूछने पर उन्होंने कहा यह अभियान तबतक चलेगा। जब तक यहां के लोग हेलमेट पहनने की आदत नहीं डाल लेते।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here