च्यवन आश्रम में होगी गंगा आरती, शामिल होंगी उमा भारती

0
338

बक्सर खबर। चौसा में महर्षी च्यवन ऋषि का आश्रम हुआ करता था। उस स्थान पर चार नवम्बर को गंगा आरती सह गंगा ग्राम स्वच्छता सम्मेलन आयोजित होगा। जिसमें केन्द्रीय मंत्री उमा भारती शामिल होंगी। पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री के आगमन की सूचना जिला प्रशासन को भी प्राप्त हो चुकी है। जिसे देखते हुए आज शुक्रवार को जिलाधिकारी राघवेन्द्र सिंह, डीडीसी अरविंद कुमार, एसडीओ केके उपाध्याय एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी वहां पहुंचे। गंगा पंप के समीप ही यह स्थान है। जिसे महादेवा घाट के नाम से भी लोग जानते हैं।

आपसी विमर्श करते डीडीसी व एसडीओ

सूत्रों के अनुसार रविवार को सायं पांच बजे के लगभग यहां आरती का समय रखा गया है। पहले यह कार्यक्रम रामरेखाघाट पर प्रस्तावित था। लेकिन, जगह के अभाव में इसे चौसा स्थानान्तरित किया गया है। कार्यक्रम की तैयारी के लिए प्रशासन के पास एक दिन का समय और शेष है। फिलहाल चिह्नित स्थल पर जेसीबी वगैरह लगाकर मिट्टी का समतल किया जा रहा है। मंच का निर्माण भी शुरू हो गया है। अधिकारियों ने बताया यह कार्यक्रम नमामि गंगे के तहत नहीं है।

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here