चीनी मिल में चली गोली, रोहित चतुर्वेदी की हालत नाजुक

0
4147

बक्सर खबर। शहर का चीनी मिल इलाका अचानक गोलियों की आवाज से गूंज उठा। अभी रात के 8: 45 भी नहीं बजे थे। अधिकांश लोग अपने घरों के आसपास टहल रहे थे। तभी मनबढ़ युवकों ने रोहित चतुर्वेदी पुत्र तारकेश्वर चतुर्वेदी को गोली मार दी। तत्काल युवक को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने बताया कि उसे दो गोलियां लगी है। नाजुक हाल में उसे जीवन रक्षक दवाएं देकर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया है।

इस संबंध में पूछने पर सदर डीएसपी सतीश कुमार ने बताया मामला दो गिरोह के बीच आपसी वर्चस्व का भी हो सकता है। या युवक जमीन खरीद बेच के धंधे में संलग्न था। इस वजह से भी कुछ लोग इस पर हमला कर सकते हैं। हालांकि स्थिति अभी अस्पष्ट नहीं है। सबसे महत्वपूर्ण है युवक की जान बचाई जाए। इसलिए परिजनों से अभी कुछ पूछताछ नहीं की गई। वैसे पुलिस की एक टीम चीनी मिल इलाके में घटनास्थल पर कैम्प रही है। वहीं सूत्रों की माने तो यह घटना अचानक हुई। रोहित घर के बाहर अपने कुछ साथियों के साथ बैठा हुआ था। तभी कुछ युवक आए और उस पर गोलियां दाग दी। यह युवक मूल रूप से इटाढ़ी थाना के कादीपुर गांव का निवासी बताया जा रहा है। लेकिन इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूत्रों की माने तो रोहित को एक गोली सीने के पास लगी है। इस वजह से उसकी हालत बहुत ही नाजुक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here