मुख्यमंत्री ने दी डुंमराव महाराज को श्रद्धांजलि, याद में लगाया पौधा

0
2442

बक्सर खबर। महाराज कमल सिंह के श्राद्धकर्म में शामिल होने आज शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दोपहर डुंमराव पहुंचे। हेलीकाप्टर से डुमरांव आए। वहां से सीधे भोजपुरी कोठी पहुंचे। जहां महाराज कमल सिंह की तस्वीर लगी थी। वहां श्रद्घासुमन अर्पित करने के बाद उन्होंने परिवार के लोगों से मुलाकात की। महाराज को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने परिजनों को सांत्वना दी। साथ ही कोठी परिसर में यादगार स्वरुप पौधा लगाया। इसके उपरांत वे राजधानी वापस लौट गए।

उनका यह कार्यक्रम लगभग 45 मिनट का रहा। महाराज के उत्तराधिकारी जेष्ठ पुत्र चन्द्रविजय सिंह, छोटे पुत्र मानविजय सिंह, सुमेर विजय सिंह, शिवांग विजय सिंह, समृद्ध विजय सिंह आदि परिजन मौजूद रहे। मुख्यमंत्री पहुंचे तो उनकी आगवानी में मंत्री जयकुमार सिंह, परिवहन मंत्री संतोष निराला, पूर्व मंत्री सह विधायक ददल पहलवान आदि जदयू के नेता मौजूद थे।

डुंमराव महाराज के परिजनों से मुलाकात करते मुख्यमंत्री

इसके अलावा राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, ब्रह्मपुर विधायक शंभु यादव, सदर विधायक संजय तिवारी, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष तथागत हर्षवर्द्धन भी इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान ब्रह्मपुर के पूर्व विधायक सह मंत्री अजीत चौधरी भी पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री से औपचारिक मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। दोनों पुराने नेताओं ने एक दूसरे का हाल जाना। सूत्रों के अनुसार 1:45 में मुख्यमंत्री का आगमन हुआ। 2:30 में वे वापस लौट गए। इस दौरान पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय भी वहां पहुंचे थे। पाठकों को ज्ञात हो कि 5 जनवरी को महाराज कमल सिंह का स्वर्गवास हो गया था।

औपचारिक मुलाकात करते पूर्व मंत्री अजीत चौधरी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here