मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के द्वारा जाना क्वॉरंटीन सेंटरों का हाल

0
1205

-जिले के दो केन्द्रों से किया सीधा संवाद, 4338 को छोड़ा गया
बक्सर खबर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से जिले के क्वॉरंटीन सेंटरों का हाल जाना। इसके लिए प्रशासन ने दो जगह व्यवस्था की थी। डीएवी स्कूल लालगंज एवं डुमरी केन्द्र पर यह व्यवस्था थी। जिलाधिकारी अमन समीर व एसपी यूएन वर्मा यहां डीएवी केन्द्र में मौजूद थे। यहां के सभी कमरों को मोबाइल द्वारा जोड़ा गया था। स्वयं मुख्यमंत्री ने लोगों से भी बात की।

यहां उन्हें बताया गया। जिले में कुल 374 केन्द्र कार्य कर रहे हैं। यहां 25 हजार 420 लोगों को ठहराया गया था। कामगार लोगों को निश्चित अवधि पूरी होने के बाद छोड़ा भी जा रहा है। जिनकी संख्या 4338 है। उनके लिए सुबह योग, सुबह नाश्ता, भोजन एवं दूध भी दिया जा रहा है। वहीं डुमरी केन्द्र से उप विकास आयुक्त अरविंद कुमार ने उन्हें यहां का हालचाल बताया। इन सभी को योग्यता के आधार पर काम उपलब्ध कराने की जानकारी भी दी गई। फिलहाल 20 हजार 81 लोग केन्द्रों में प्रवास कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here