जेल ब्रेक का मुख्य मास्टर माइंड सोनू सिंह गिरफ्तार

0
1629

बक्सर खबर : केन्द्रीय जेल से भागने में सफल रहे सोनू सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बिहार की एसटीएफ टीम ने उसे शनिवार को हैदराबाद से दबोचा। पचास हजार के इनामी अपराधी का लंबा आपराधिक इतिहास है। जिसमें हत्या से जुड़े छह मामले हैं। 30 दिसम्बर 16 की रात बक्सर केन्द्रीय कारा से कुल पांच कैदी भाग निकले थे। जिसमें ब्रह्मपुर थाना के कांट गांव निवासी सोनू सिंह शामिल था। उसके बाद से ही पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया। लगातार प्रयास के बाद उसकी वक्त इलाज कराने के क्रम में छपरा का देवधारी पकड़ा गया था। एक अन्य कैदी कुछ माह पहले आरा में पकड़ा गया। सोनू सिंह को लेकर अब तक कुल तीन अपराधी पकड़े जा चुके हैं।

सोनू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने जून माह में जाल बिछाया था। लेकिन वह जिले की सीमा से भागने में सफल रहा था। तब सोनू के रिश्तेदारों ने पुलिस पर आरोप लगाया था। सोनू को पुलिस ने एनकाउंटर में मारा दिया है। उसका शव कहीं फेंक दिया गया है। पुलिस इस मामले का खुलासा करे। इस तरह का राजनीतिक दबाव भी बनाया जा रहा था। लेकिन इन अफवाहों पर एसटीएफ की टीम ने विराम लगाते हुए एक बार फिर सोनू को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। इसकी पुष्टि बिहार एसटीएफ के सूत्रों ने की है। जिले की पुलिस को इसकी सूचना है या नहीं? यह जानने के लिए कप्तान राकेश कुमार से बात की गई। उन्होंने कहा ऐसी सूचना अभी हमें प्राप्त नहीं हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here