छिन गया मां का सहारा, नदी में डूबा किशोर

0
810

बक्सर खबर। पन्द्रह वर्षो तक जिस बच्चे को मां ने पाल कर बड़ा किया। उसका हृदय उस वक्त छलनी हो गया जब यह सूना कि आपका बेटा नहीं रहा। मृत्युंजय तिवारी (15) आज बुधवार को धर्मावती नदी में डूब गया। हादसा दोपहर बाद अचानक हुआ। नदी किनारे गए मृत्युंजय को काल ने निगल लिया। ग्रामीणों ने उसे बचाने का अथक प्रयास किया।

लेकिन, बाहर निकाले जाने पर पता चला जिंदगी उसका साथ छोड़ चुकी है। आठ वर्ष पहले ही पिता विरेन्द्र तिवारी की मौत हुई थी। इस सदमें के कारण मां शांति का रो-रो कर बुरा हाल था। सूचना मिलने पर ब्रह्मपुर की पुलिस चौबेचक गांव पहुंची। मुखिया रवि चौबे ने घटना पर दुख प्रकट करते हुए परिवार को तत्काल मुआवजा देने की मांग की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here