चौसा के रास्ते बक्सर पहुंचेगा अटल जी का अस्थि कलश, रूट चार्ट जारी

0
1211

बक्सर खबर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश ईकाई द्वारा अटल जी के अस्थि कलश को बक्सर लाए जाने का रूट चार्ट जारी कर दिया गया है। सूचना के अनुसार अस्थि कलश के साथ प्रदेश शाहाबाद क्षेत्र के सभी बड़े नेता 23 को शाहाबाद के लिए रवाना होंगे। इसमें शाहाबाद क्षेत्र के सभी सांसद व मंत्री साथ होंगे। पटना से चलकर यह यात्रा सासाराम पहुंचेगी। वहां से 24 तारीख की सुबह 9 बजे इसका प्रस्थान होगा। 10 बजे मोहनियां, 10:30 में रामगढ़, 11: 30 बजे चौसा, 12 बजे राजपुर और 1 बजे बक्सर का समय रखा गया है। अन्य जगहों पर पुष्प अर्पित होगा।

बक्सर में श्रद्धांजलि सभा के उपरांत रामरेखा घाट पर पवित्र गंगा नदी में उसका विसर्जन होगा। सूची के अनुसार इसमें मंत्री अश्विनी चौबे, आर के सिंह, सांसद छेदी पासवान, विधायक बृजकिशोर बिंद, गोपाल नरायण सिंह, अमरेन्द्र प्रताप सिंह, डा. सुखदा पांडेय, रामेश्वर प्रसाद चौरसिया, संजय टाइगर, राजेश्वर राज व ओमप्रकाश भुवन का नाम शामिल है। साथ ही साथ उन सभी लोगों को शामिल किया गया है। जो विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। जैसे विवेक ठाकुर, प्रदीप दुबे, विश्वनाथ राम का नाम भी सूची में दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here