चौरसिया लाज में लूट-पाट, जान मारने की धमकी

0
1174

बक्सर खबर : स्टेशन रोड़ स्थित चौरसिया लाज में सोमवार की रात अपराधियों ने लूट-पाट की। होटल के कर्मचारियों से रुपये छीन लिए और काउंटर पर तोड़-फोड़ की। इतने से जी नहीं भरा तो लाज संचालक अभिषेक चौरसिया के साथ मारपीट की। घटना रात नौ बजे लगभग की है। अपराधी पिस्तौल दिखा जान मारने की धमकी दे रहे थे। इतने में कुछ लोगों ने बीच -बचाव किया। लाज संचालक अभिषेक ने पुलिस को दी गई लिखित शिकायत में कहा है। घटना में जो अपराधी थे। मैं उनको पहचानता नहीं। इस घटना के पीछे प्रकाश चौरसिया का हाथ है।

जो लाज में चार-पांच युवकों के साथ दाखिल हुए। काउंटर पर तोड़-फोड़, लूट-पाट के बाद जान से मारने को बोल रहे थे। उन युवकों के हाथ में पिस्तौल भी थी। इन अपराधियों ने उससे पहले स्टेशन के रोड में स्थित बनारसी होटल में भी मारपीट की। घटना के पीछे संपति विवाद के तार जुड़े हैं। लेकिन स्टेशन पर खुलेआम पिस्तौल लहराना और शराब-बाजी पुलिस के लिए चुनौती है।

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here