चौबे से मिले चौबे पर नहीं दिखी मुस्कान

0
1181

भाजपा प्रत्याशी ने चलाया जनसंपर्क अभियान
बक्सर खबर। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अश्विनी चौबे आज जनसंपर्क के दौरान सदर प्रखंड के महदह गांव पहुंचे। वहां वे गांव वालों से मिले और पार्टी के समर्थन में वोट मांगा। इस दौरान वे अपनी पार्टी के नेता परशुराम चतुर्वेदी से मिलने घर पहुंचे। हालाकि जैसी चर्चा है कि परशुराम चतुर्वेदी नाराज चल रहे हैं। क्योंकि वे स्वयं भी सीट के लिए दावेदारी कर रहे थे। ऐसे में उनका नाराजगी स्पष्ट है। क्योंकि चुनावी बिगुल बज जाने के बाद भी वे किसी कार्यक्रम में नहीं दिखे। आज जब अश्विनी चौबे उनसे मिलने पहुंचे तो उनके चेहरे पर मुस्कान नहीं दिखी।

इस बात का एहसास वहां मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं को भी हुआ। लेकिन, चौबे ने उनसे चुनाव प्रचार में लगने का आग्रह किया। इस बाबत बक्सर खबर ने जब परशुराम चतुर्वेदी से संपर्क किया तो उन्होंने कहा। मैं दल का वफादार सिपाही हूं। पिछले तीन वर्षो में मैंने पार्टी के लिए जिले की सभी 142 पंचायतों में गया। किसान चौपाल लगाई और जन संवाद किया। केन्द्र सरकार की नीतियों और योजनाओं का प्रचार किया। हमने उसने एक और सवाल किया। क्या आप चुनाव प्रचार में लगेंगे ? उनका जवाब था, स्वास्थ्य कुछ साथ नहीं दे रहा है। लेकिन, अपने क्षमता के अनुरुप दल हित में जरुर काम करुंगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here