चांदनी की हत्या के आरोप में ससुर अवधेश यादव गिरफ्तार

0
905

बक्सर खबर। नई नवेली बहू की हत्या करने के आरोप में कोरानसराय पुलिस ने रविवार को अवधेश को गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी कोरानसराय के थानाध्यक्ष जय प्रकाश ने बक्सर खबर को दी। पाठकों को ज्ञात हो कि शुक्रवार की रात मठिला गांव में 21 वर्ष की चांदनी को खाने में जहर देकर मार दिया गया था। इसका आरोप उसके भाई प्रमोद यादव ने ससुराल पक्ष के लोगों पर लगाया था।

उसकी शिकायत पर कोरानसराय पुलिस ने चांदनी के पति अजय यादव, उसके ससुर अवधेश यादव, सास किरण देवी और ननद ममता के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने पूछताछ के लिए शनिवार को ही छापा मारा था। सभी लोग वहां से फरार थे। रविवार को फिर छापामारी हुई। जिसमें अवधेश यादव गिरफ्तार कर लिया गया। महिलाओं को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here