‌‌‌चांदनी ने प्राप्त किया गोल्ड मेडल

0
651

बक्सर खबर। पटना में चल रहे एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दौरान बक्सर की चांदनी ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। यहां के शारीरिक शिक्षक सुनिल कुमार सिंह ने बक्सर खबर को बताया कि चांदनी ने एक नहीं दो मेडल प्राप्त किए हैं। पटना के पाटलीपुत्र स्पोर्टस कम्पलेक्स में चल रही प्रतियोगिता के दौरान अंडर 19 बालिका वर्ग में 1500 मीटर की दौड़ हुई। जिसमें उसे तीसरा स्थान मिला। 3000 मीटर की दौड़ में उसे प्रथम स्थान मिला। जिले के सभी खेल प्रेमियों ने चांदनी को सफलता के लिए शुभकामनाएं दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here