चंदन मिश्रा का राइट हैंड रौशन गिरफ्तार

0
3635

बक्सर खबर। जिले के चर्चित अपराधी चंदन मिश्रा का सबसे खास साथी रौशन पांडेय गिरफ्तार हो गया है। आज बुधवार को नया भोजपुर ओपी की पुलिस ने उसे दबोचा। लंबे समय से पुलिस उसे तलाश रही थी। डुमरांव डीएसपी केके सिंह के अनुसार उसके खिलाफ आधा दर्जन से अधिक हत्या के मामले दर्ज हैं। बक्सर के चुना व्यवसायी हत्या कांड के समय से ही वह चंदन मिश्रा के साथ है। शेरू सिंह को न्यायालय से भगाने में मदद। भागलपुर न्यायालय परिसर में गोलीबारी। उस मामले में अबतक फरार चल रहा है।

नया भोजपुर में नौशाद हत्या कांड और इस्लाम मियां हत्याकांड में भी उसका नाम आया था। इस्लाम की हत्या में चार वर्ष बाद जेल से बाहर आया। उसके बाद से ही वह अपराध की दुनिया में सक्रिय था। पुलिस के अनुसार वह बक्सर शहर के गायत्री नगर (सुमेश्वर स्थान अर्थात जेल रोड) का रहने वाला है। वह चंदन के सारे आपराधिक कनेक्शन का संचालन कर्ता है। पुलिस ने जब उसे हिरासत में लिया। वह एक बंद गाड़ी में सफर कर रहा था। लेकिन, पुलिस की नजर से नहीं बच सका।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here