केंद्रीय जेल में छापामारी जारी, पहुंचे डीएम-एसपी

0
835

बक्सर खबर। केंद्रीय जेल में प्रशासन की छापेमारी जारी है। दोपहर 12:00 बजे के लगभग डीएम-एसपी ने संयुक्त रूप से जेल में सर्च ऑपरेशन प्रारंभ किया है। फिलहाल खबर यही है कि अंदर तलाशी अभियान जारी है। पिछले कुछ माह के दौरान कई मर्तबा प्रशासन के अधिकारियों ने जेल में तलाशी अभियान चलाया। लेकिन कुछ ठोस परिणाम सामने नहीं आए। खैनी की चुनौटी मोबाइल चार्जर आदि से ही संतोष करना पड़ा। इसके अलावा जिलाधिकारी ने कैदी दरबार का आयोजन किया। कैदियों की समस्या सुनी और जेल प्रशासन को भी नसीहत दी। बावजूद इसके जेल में सब कुछ सामान्य नहीं है। जिसकी जांच के लिए फिलहाल अधिकारियों की टीम वहां पहुंची हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here