सेन्ट्रल जेल से दो मोबाइल फोन बरामद

0
418

बक्सर खबर। जेलो में बैठे अपराधी फोन से लोगों को धमका रहे हैं। इस तरह की मिल रही शिकायत के बाद प्रदेश में हलचल है। प्रशासन जेलों में तलाशी अभियान चला रहा है। आज शुक्रवार को सेन्ट्रल जेल में तलाशी अभियान चलाया गया। कबीर वार्ड के शौचालय से दो फोन व चार्जर बरामद हुए। प्रशासन ने उसे बरामद किया। अभियान पूरे जेल परिसर में चला। लेकिन अन्य कोई बरामदगी नहीं हुई। सूचना के अनुसार यह कार्रवाई जेल अधीक्षक विजय अरोड़ा और सदर डीएसपी सतीश कुमार के नेतृत्व में हुई। इसकी प्राथमिकी नगर थाने में दर्ज की गई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here