सेन्ट्रल जेल गेट पर चली गोली, मुंह ताकते रहे सैप के जवान

0
5631

बक्सर खबर। केन्द्रीय कारा के मुख्य गेट पर आज रविवार की सुबह नौ बजे के लगभग गोलीबारी की घटना हुई। बाइक सवार तीन अपराधी सदर अस्पताल की तरफ से जेल परिसर में दाखिल हुए। जेल के मुख्य गेट के पास पहुंचे और तीन-चार गोलियां दांगी। संयोग रहा कि गोलियां किसी को निशाना कर नहीं चलाई गई। सारी की सारी दीवार पर जाकर लगी। फिर अपराधी बाइक चलाते हुए सुमेश्वर स्थान की तरफ भाग निकले। जेल की सुरक्षा में लगे सैप के जवान कोई जवाबी कार्रवाई नहीं कर सके। जबकि वहां चौबीस घंटे एसएलआर लेकर सैप जवान खड़े रहते हैं।

घटना की पूरी सच्चाई क्या है। यह जानने के लिए जब जेल अधीक्षक बीके अरोड़ा से बात की गई तो उन्होंने बताया सुबह नौ बजे के आस-पास कुछ पटाखा चलने जैसी आवाज हुई। जेल के कर्मचारी से पूछने पर पता चला मुख्य गेट के पास किसी ने गोली चलाई है। पूछने पर उन्होंने यह भी बताया कि गेट के पास एक कैमरा लगा है। अगर उसके सामने से अपराधी गुजरे हैं तो उनकी सच्चाई जल्द ही सामने आएगी। अगर ड्यूटी पर सुरक्षा कर्मी नहीं थे। तो वह भी बात सामने आएगी। फिलहाल जेलर पूछताछ कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here