मजे में होली मनाए, बड़े जिले में छोटी घटनाएं होती रहती हैं

0
384

बक्सर खबर। मजे से होली का त्यौहार मनाएं। किसी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। जिला शांत है और हर तरफ उत्साह है। जिले भर में कुल 17 जगह से छिट-पूट घटनाओं की खबर है। लेकिन वह सब बेवजह का तनाव देनी वाली हैं। आपसी मनमुटाव में कुछ लोगों ने मारपीट की है। होली जैसे त्योहार के दिन इस तरह की घटनाओं का जिक्र करना त्योहार का जायका बिगाडऩे वाली बात होगी। हमारे सूत्र यही बता रहे हैं कि जिले में अमन-चैन है। आज की प्रमुख खबर यही है।

त्यौहार में अगर कहीं किसी ने खलल डाला तो वह राजनीति ने। किसको टिकट मिला, किसको मिलेगा। इसकी चर्चा होती दिखी। वहीं दूसरी तरफ सभी कार्यालयों में अवकाश रहा। कल भी यही हाल रहेगा। मीडिया अर्थात अखबार छापने वालों के दफ्तर भी आज गुरुवार को बंद रहे। इस लिए शुक्रवार का अखबार आप पाठकों को पढऩे के लिए नहीं मिलेगा। सुबह हम हाजिर होंगे। आज की रात का समाचार लेकर। तब तक सभी पाठकों को बक्सर खबर की तरफ से होली की हार्दिक शुभकामनाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here