बच्चों की मौत के कारण स्वास्थ्य मंत्री का बक्सर दौरा रद्द, जाएंगे मुजफ्फरपुर

0
364

बक्सर खबर। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे का बक्सर दौरा रद्द हो गया है। वे गुरुवार(13jun) को बक्सर के विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने वाले थे। लेकिन, मुजफ्फरपुर में चमकी बुखार से हो रही बच्चों की मौत को देखते हुए उन्होंने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। वे गुरुवार को सीधे दिल्ली से पटना और वहां से मुजफ्फरपुर जाएंगे। नितिन मुकेश ने यह जानकारी देते हुए बताया कि श्री चौबे को बक्सर पहुंचना था। लेकिन अब वे दिल्ली से सीधे पटना होते हुए मुजफ्फरपुर पहुंचेंगे। उन्होंने इसके लिए बक्सर के लोगों से खेद प्रकट किया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here