पकड़े गए मवेशी, भाग खड़े हुए तस्कर, देखिए दिल दहला देने वाला वीडियो

0
1158

बक्सर खबर। डुमरांव के भोजपुर में उस समय हड़कंप मच गया। जब तस्करी के लिए ले जाए जा रहे मवेशियों के वाहन को पुलिस ने घेर लिया। पुलिस को लगा उस पर शराब लदी है। पुलिस ने उसका पीछा करना शुरू किया। वहीं तस्करों को लगा अब जान नहीं बचने वाली। उन लोगों ने वाहन को बस्ती के अंदर सीधे घूंसा दिया। बस्ती में खलबली मच गई। लेकिन इस बीच तस्करों को मौका मिला और वे वाहन छोड़ फरार हो गए।

मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से मवेशियों को नया भोजपुर ओपी पहुंचाया। जब लोगों ने वाहन के अंदर देखा तो नजारा बहुत ही भयावह था। एक छोटे से मैजिक वाहन में नौ गायों को बांध कर रखा गया था। जिसके कारण कुछ गयों की हालत इतनी खराब थी कि वह खड़े होने में सक्षम नहीं थी। प्रशासन और लोगों ने उन मवेशियों को दवा-पानी देकर खड़ा करने का प्रयास किया। लेकिन सफल नहीं रहे।

-भोजपुर ओपी परिसर में पड़ी बीमार गाय

दिल दहला देने वाला था नजारा
बक्सर खबर। जब मैजिक वाहन जब्त हुआ तो उसे थाने लाया गया। उसके अंदर जिस तरह मवेशियों को बांधा गया था। वह नजारा देखने वाला हर शख्स ऐसा करने वालों को कसाई शब्द से नवाज रहा था। जब पुलिस वाहन को लेकर थाने पहुंची तो कई युवा वहां पहुंच गए। उन लोगों ने इसका वीडियो बनाया और बक्सर खबर को भेजा। हमारी टीम ऐसे युवाओं को धन्यवाद देती है।
दर्ज हुई प्राथमिकी
बक्सर खबर। नया भोजपुर ओपी के थानाध्यक्ष कुणाल चन्द्र सिंह बताया पशु क्रुरता निवारण समिति के निरीक्षक के के गुप्ता के बयान नया भोजपुर में कत्लखाना संचालित करने वाले सात लोगों के साथ ही गाड़ी मालिक बलिया के राजकुमार गुप्ता व चालक पर एफआईआर दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन के साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी मेें जुट गई है। थानाध्यक्ष कुणाल कुमार सिंह माना कि प्रथम दृष्टया यह मामला पशु तस्करी का लगता है।
-देखे वहां के युवकों द्वारा तैयार वीडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here