किला से हुआ शंखनाद, सबको मिले समान अधिकार

0
408

25 फरवरी को पटना में होगा सवर्णों का शक्ति प्रदर्शन
आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करे भाजपा सरकार : ई. रविन्द्र कुमार सिंह                                          बक्सर खबर। राष्ट्रीय समान अधिकार यात्रा तीसरे चरण के क्रम में आज सोमवार को बक्सर पहुंची। किला मैदान के रामलीला मंच से वक्ताओं ने शंखनाद करते हुए कहा सबको समान अधिकार मिले। अखिल भारतीय जन आरक्षण आंदोलन स्थापना दिवस एवं सामान्य वर्ग परिवार सम्मेलन के संयुक्त तत्वाधान में सभा हुई। जिसकी अध्यक्षता झूलन सिंह ने की। मंच संचालन सिमरी प्रमुख प्रियंका पाठक ने किया। सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय समान अधिकार यात्रा के राष्ट्रीय संयोजक ई. रविन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि देश में समान शिक्षा और स्वास्थ्य की व्यवस्था की मांग इस यात्रा का प्रमुख उद्देश्य है। जिसको लेकर हम जनजागृति पैदा करने के लिए लोगों के बीच जा रहे हैं। सामाजिक उत्थान के लिए आज बिहार में एक जैसी शिक्षा नीति की आवश्यकता बेहद आवश्यक है। साथ ही हम चाहते हैं कि प्रदेश के सभी प्रखंड स्तर पर आधुनिक सुविधा से लैस अस्पताल की स्थापना हो।

सिंह ने हाल ही में मोदी सरकार द्वारा चलाए गए आयुष्मान योजना को जन विरोधी बताते हुए कहा कि इससे न सवर्णों का भला होगा और न देश के अन्य कमजोर लोगों का। क्योंकि इस योजना के तहत लाभ भी अपोलो और पारस जैसे अस्पतालों को मिलेगा। जहां गरीब या मध्यम वर्ग के लोग इलाज कराने में सक्षम नहीं होंगे। इसलिए हमारी मांग है कि सरकार द्वारा कोई भी स्वास्थ्य संबंधित योजना प्रखंड या पंचायत स्तर पर चलाई जाए, जिसका लाभ देश के सभी तबके के लोगों को मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि एक समान शिक्षा के साथ – साथ एक नागरिकता और एक कानून की बात पर जोर दिया और कहा कि भारतीय संविधान की मूल अवधारणा अवसर की समानता और समान न्याय का अधिकार है। इसलिए हम चाहते हैं कि केंद्र सरकार माननीय सर्वोच्च न्यायालय के एससी-एसटी पर दिये फैसले को लागू किया जाये। हमारी मांग ये भी है कि किसानों के लिए हर प्रखंड में बाजार खोले जायें और किसानी पेशे को उद्योग का दर्जा दिया जाय। इन्हीं सब मांगों को लेकर हम प्रदेश के युवाओं और अन्य लोगों को जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर से गांधी संग्राहलय चंपारण से शुरू हुई राष्ट्रीय समान अधिकार यात्रा के दूसरे चरण का शुभारंभ 26 अक्टूबर को दरभंगा से शुरू हुआ था। प्रथम चरण चंपारण से शिवहर, मुजफ्फरपुर के रास्ते 10 अक्टूबर को संपन्न हुआ। दूसरे चरण में दरभंगा,मधुबनी, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया एवं फारबिसगंज में यात्रा कर जनसंपर्क किया गया

add विज्ञापन

इस यात्रा का अंतिम चरण राजगीर से पटना तक होगी। जिसके बाद 25 फरवरी को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया जायेगा। ई. रविन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि हमारी अभी तक की ‘राष्ट्रीय समान अधिकार यात्रा’ के दोनों चरणों का सफ़र बहुत ही शानदार और जानदार रहा। रोहित सिंह रैकवार ने सभा को संबोधित करते हुए 25 फरवरी को पटना के गांधी मैदान में आयोजित महारैली में आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने राष्ट्र को सींचा है। हमे किसी से नही लड़ना है सिर्फ अपने अधिकारों के लिए लड़ना है! विशाल सिंह परमार ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमे आपलोगों के सहयोग की जरूरत है! सभी दलितों की बात करते है कोई सावर्णो की बात नहीं कर रहा है! इस लिए आपलोग से अनुरोध करता हूं कि आपलोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में पटना गांधी मैदान में पहुँच कर अपनी शक्ति का अहसास कराए। इस मौके पर झूलन सिंह, रवि सिन्हा, रविन्द्र पाण्डेय,सच्चिदानंद तिवारी, वीर सिंह, सुनीता देवी, योगेन्द्र प्रताप शाही, सौरभ पाठक के साथ बडी संख्या में लोग मौजूद थे!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here