सीएसपी संचालक से कैश व लैपटॉप लूटा

0
714

बक्सर खबर। मुफस्सिल थाना के चुन्नी गांव में आज बुधवार को लूट की वारदात हुई। गांव में मध्य बिहार ग्रामीण बैंक का ग्राहक सेवा केन्द्र चलाने वाले युवक इंद्रजीत को दो युवकों ने मिलकर लूट लिया। घटना गांव के बाहर पूर्वाह्न 11:30 की है। शिकायत कर्ता इंद्रजीत सोनपा पंचायत के जलीलपुर गांव के निवासी हैं। आज सुबह चौसा स्थित ग्रामीण बैंक की शाखा से 40 हजार रुपये लेकर चुन्नी रवाना हुए। नहर के रास्ते वे अपने केन्द्र पर जा रहे थे। इसी बीच बाइक सवार दो युवकों ने टक्कर मार गिरा दिया। जैसे ही वे खड़े हुए तमंचा सटा दिया। असलहे के बल पर 40 हजार नकद व लैपटॉप ले भाग खड़े हुए। सीएसपी संचालक ने तुरंत इसकी सूचना मुफस्सिल थाने को दी।

पुलिस पहुंची तो उन्होंने बताया लूट की वारदात को अंजाम देने वालों में एक को वह पहचानता है। वह चुन्नी गांव का ही रहने वाला है। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने तत्काल उस संदिग्ध के घर छापामारी की। लेकिन, वह युवक और उसके पिता कोई घर पर नहीं था। पूछने पर थानाध्यक्ष जितेन्द्र यादव ने बताया पीड़ित की शिकायत पर नामजद प्राथमिकी दर्ज हुई है। जांच चल रही है। ऐसी सूचना है कि केन्द्र को लेकर पूर्व से विवाद चल रहा था। दूसरे गांव से आकर युवक यहां सीएसपी चलाता है। अगर केन्द्र बंद हो जाए तो उसका लाभ दूसरे लोग उठाना चाहते थे। घटना का एक कारण यह भी है। इस आधार पर जांच हो रही है। जल्द ही सच सामने होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here