हरे पेड़ काटने के आरोप में तीन पर मुकदमा दर्ज

0
1218

बक्सर खबर। हरे पेड़ काटने वाले तीन लोगों के खिलाफ वन विभाग ने प्राथमिकी दर्ज करायी है। इन सभी के खिलाफ राजपुर के वन उप परिसर पदाधिकारी उत्तम कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया है। घटना 21 मई की है। जब क्वॉरंटाइन सेंटर का निरीक्षण करने गए राजपुर के बीडीओ ने सत्येन्द्र खरवार को पेड़ काटते देखा। वह सड़क किनारे लगे हरे शीशम के पेड़ों को काट रहा था। हालांकि बिजली मिस्त्री ने इस आरोप को पूछताछ में गलत बताया था।

इस सिलसिले में वन पदाधिकारी के प्रतिवेदन पर सत्येन्द्र खरवार समेत तीन को आरोपी बनाया गया है। यह सभी लोग राजपुर प्रखंड के सुजातपुर गांव के निवासी हैं। पेड़ काटने वाले का वीडियो तो स्वयं राजपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बनाया था। राज्य में जल जीवन हरियाली अभियान चल रहा है। ऐसे में सड़क किनारे लगे पेड़ों को काटने का यह राजपुर में पहला मामला है। जिसके खिलाफ कार्रवाई हुई है। जबकि ऐसा कृत्य पूरे जिले में हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here