‌‌‌सरेंजा अस्पताल को सुचारू रूप से चलाने के लिए किया सड़क जाम

0
289

‌‌‌ बक्सर खबर। सरेंजा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सुचारू रूप से चलाने के लिए ग्रामीणों ने आज शुक्रवार को बक्सर-सासाराम मार्ग को जाम कर दिया है। महिला विकास सेवा संस्थान की अगुवाई में ग्रामीण इस दौरान प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।

इन लोगों का आरोप है कि अस्पताल में एक भी चिकित्सक की स्थायी नियुक्ति नहीं है। जिन चिकित्सकों को प्रभार दिया गया है, वे अपनी मर्जी के मालिक हैं। मन करता है तो अस्पताल आते हैं, वरना नहीं आता। ऐसे में ग्रामीण मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जाम के कारण दोनों तरह वाहनों की लाइन लग गई है।
सरेंजा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पिछले कई महीनों से अव्यवस्था हावी है। स्थायी रूप से चिकित्सकों की नियुक्ति नहीं होने से यहां आने वाले मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ता है। इसकी शिकायत लगातार प्रशासन से की जाती रही, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर महिला विकास सेवा संस्थान, बक्सर के बैनर तले आज ग्रामीणों ने बक्सर-सासाराम मार्ग को जाम कर दिया। इस दौरान सरकार और प्रशासन की लानत मलामत की गई। खबर लिखे जाने तक ग्रामीण मार्ग जाम किए हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here