पकड़ा गया बाइक चोरों का गिरोह, आठ गिरफ्तार, चार बाइक बरामद

0
1952

बक्सर खबर। बाइक चोरों का एक गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ा है। जिसके आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से चार बाइक बरामद हुई है। डुमरांव डीएसपी केके सिंह ने बताया कि इन सभी को कोरानसराय की पुलिस ने दबोचा है। इस गिरोह का मुख्य सरगना राजकुमार उर्फ धनजी यादव ग्राम भितिहरा, थाना ईटाढ़ी का रहने वाला है। शुक्रवार को इसकी सूचना मिली। दो बाइक चोर यूपी 60 क्यू नंबर की बाइक से दखिनाव के पास पहुंचे हैं। पुलिस उनकी टोह में लगी और उनको पकड़ लिया।

फिर क्या था उनकी निशानदेही पर एक-एक कर अन्य छह लोग गिरफ्तार हुए। इसमें विश्वामित्र कुमार ग्राम धबई, थाना दावथ, जिला रोहतास, संतोष यादव ग्राम सिमरी थाना दावथ रोहतास, दीपक यादव, अरुण दुबे, अजीत महतो तीनों ग्राम कड़सर, थाना सोनवर्षा ओपी, रीतेश कुमार ग्राम मधु टोला सूर्यपुरा, रोहतास शामिल हैं। डीएसपी ने बताया कोरानसराय थाना प्रभारी कमलजीत ने बहुत ही बेहतर काम किया है। उम्मीद है इस गिरोह से कुछ पुख्ता जानकारी मिलेगी। जिससे बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here