कप्तान की पहली कार्रवाई, कृष्णाब्रह्म की थानाध्यक्ष लाइन क्लोज

0
2127

बक्सर खबर। जिले के पुलिस कप्तान उपेन्द्रनाथ वर्मा की कलम चली है। जिसकी पहली गाज कृष्णाब्रह्म थानाध्यक्ष नीतू प्रिया पर गिरी है। उन्हें आज शनिवार को लाइन क्लोज कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार कार्य में शिथिलता का आरोप उनके उपर लगा है। हालांकि कप्तान ने उन्हें निलंबित नहीं किया है। उन्होंने इस मामले में नरमी बरती है।

महिला थानाध्यक्ष के खिलाफ हुई कार्रवाई के बाद महकमे में चर्चाओं का बाजार गर्म है। एक से एक घाघ यहां बैठे हैं। जिनके खिलाफ गंभीर आरोप लगे हैं। कुछ के खिलाफ जांच और विभागीय रिपोर्ट भी हुई है। बावजूद इसके कृष्णाब्रह्म थानाध्यक्ष को हटाना हाथी के भीड़ में चींटी को मारने जैसा है। बहरहाल पुलिस कप्ताने इस कार्रवाई की पुष्टि की है।

add विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here