गर्मी की तपिश को शांत करेगा कैफे क्लार्क्स 

0
604

बक्सर खबर। गर्मी चाहे मौसम की हो या चुनाव की। अगर चाहें तो उसे कैफे गर्मी की तपिश को शांत करेगा कैफे क्लार्क्स  पहुंचकर शांत कर सकते हैं। यहां आपको ठंडी हवा के साथ व्यंजनों का आनंद मिलेगा। शुक्रवार को इसका शुभारंभ होटल वैष्णवी ग्रुप के चेयरमैन प्रदीप राय ने किया। उन्होंने कहा अपने शहर के लोगों की सुविधा का ख्याल रखते हुए यह नया कैफे खोला गया है।

बाइपास रोड में स्थित होटल क्लार्क के प्रथम तल पर कैफे बनाया गया है। यहां आपको ठंडी आइसक्रीम से लेकर गर्म काफी भी मिलेगी। उद्घाटन के दौरान मौजूद क्लार्क के कार्पोरेट महाप्रबंधक दीपांकर बसु, सरोज कुमार, प्रबंधक अशुं कुमार सिंह मौजूद थे। उन लोगों ने बताया कि यहां दक्षिण भारतीय व्यंजन जैसे ईडली, डोसा एवं चाइनीच फूड उपलब्ध होंगे। उन्होंने अपनी प्राइस लिस्ट दिखाते हुए कहा उम्दा व्यंजन सामान्य दर पर। इस मौके पर बनारसी, अमित के अलावा क्लार्क के बहुत से कर्मी व सैफ मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here