‌‌‌सूरत रेप कांड में बक्सर के युवक को फांसी की सजा

0
4797

बक्सर खबर। पिछले वर्ष गुजरात के सूरत जिले में साढ़े तीन वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ था। 15 अक्टूबर 18 को यह बात सामने आई थी। जांच में पता चला कि बक्सर जिले के अनील यादव (24) यादव ने ऐसा किया है। यह युवक सूरत जिले के लिंबायत थाना अंतर्गत घोड़ादार इलाके में रहता था। पास की रहने वाली बच्ची को उसने हवस का शिकार बनाया। फिर उसकी हत्या कर फरार हो गया।

गुजरात पुलिस उसकी तलाश करते हुए बक्सर जिला के ईटा़ढी प्रखंड अंतर्गत लोहंदी गांव पहुंची। वहां से गिरफ्तार कर उसे सूरत ले जाया गया। उसके खिलाफ न्यायालय में 37 लोगों ने गवाही थी। दस माह के अंदर इस मामले में सजा सुनाते हुए एडीजे पीएस काला ने उसे फांसी की सजा सुनाई। जज ने अपने फैसले में लिखा है। पहले के जमाने में राक्षस बच्चों को उठा ले जाते थे। आज के समय में तो उससे भी घिनौना कृत्य हो रहा है। इस लिए उसे फांसी दी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here