स्टेट चैंपियनशिप के लिए बक्सर की टीम गोपालगंज रवाना

0
263

बक्सर खबर। कला,संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार के वार्षिक खेल कार्यक्रम 2019 अंतर्गत राज्य स्तरीय विद्यालय वुशु U-17/19 (बालिका) प्रतियोगिता गोपालगंज में हो रही है। दिनांक 21 से 22 अक्टूबर तक यह प्रतियोगिता चलेगी। जिसमें भाग लेने हेतु बक्सर जिले से वुशु की 15 सदस्यीय टीम रविवार को गोपालगंज के लिए रवाना हुई।

खेल संयोजक सुनील कुमार सिंह ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए प्रतियोगिता में सर्वोच्च प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। लव शर्मा एवं ओंकार पासवान को टीम प्रबंधक के रूप में भेजा गया है। इस अवसर पर संजय कुमार, सत्येंद्र सिंह, अभिषेक कुमार सिंह, वशिष्ट बाबु, मोनु ओझा उपस्थित रहे। जिले की चयनित टीम:-U-17 शीतल, दीक्षा, पूजा, करिश्मा, तनु प्रिया, अराधना, एवं साक्षी। U-19 सत्यवर्ती, अमिशा, निकीता, निशा, माया, सरिता, अनिता का चयन हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here