-बोकारों में बक्सर का अमन बना साइंस टॉपर

0
3236

बक्सर खबर। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं के परिणाम जारी कर दिए हैं। जिले में छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया। जिसको लेकर लोगों में उत्साह है। लेकिन, अपने जिले के छात्रों ने सिर्फ यहीं नहीं। अन्य जिले और प्रदेश में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। ऐसे ही होनहार छात्र है अमन कुमार। जिसने बोकारो डीएवी स्कूल का साइंस टॉपर बनकर दिखाया है। उसने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।

जिसकी वजह से बक्सर का परचम बोकारो में भी लहरा रहा है। बारहवीं की परीक्षा में उसकी सफलता से माता-पिता भी खुशी से झूम उठे हैं। उनके पिता ऋजू कुमार बक्सर में सरकारी सेवक हैं। मां कामना फाउंडेशन स्कूल की शिक्षिका हैं। उन्होंने बताया अमन ने दसवीं की परीक्षा यहीं फाउंडेशन स्कूल से उत्तीर्ण की थी। तब उसने 88.4 प्रतिशत अंक अर्जित किए थे। वह बहुत ही मेहनती छात्र है। वह आगे चलकर जिले का रोशन करे। हमारा यही आर्शीवाद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here