हॉकी के फाइनल में पहुंचा बक्सर

0
214

एमपी हाई स्कूल में हो रही है प्रतियोगिता
बक्सर खबर। कला संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा आयोजित हॉकी प्रतियोगिता आज से प्रारंभ हुई। एमपी हाई स्कूल के खेल मैदान में प्रारंभ हुए दो दिवसीय आयोजन का शुभारंभ जिलाधिकारी राघवेन्द्र सिंह ने किया। खिलाडिय़ों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि अब समय बदल चुका है। खेल और खिलाड़ी दोनों स्मार्ट हो गए हैं। उन्होंने मैदान में जाकर खेल का शुभारंभ किया। पहले दिन की प्रतियोगिता में बक्सर ने वैशाली को पांच-शून्य से हराया। दूसरे मैच में कैमूर की टीम को आठ-शून्य से हराकर फाइनल में जगह बना ली।

अंडर -17 की प्रतियोगिता में बक्सर की तरफ से राजू कुमार, प्रिंस कुमार, धर्मेन्द्र पाल, अनुज कुमार ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। आरा ने खगडिय़ा को 5-4 से हराकर सेमीफानल में जगह बना ली। पटना ने रोहतास को 3-0 से हराकर एवं मुजफ्फरपुर ने भोजपुर को हराकर सेमीफाइनल में जग बना ली। खेल प्रतियोगिता प्रारंभ होने के मौके पर एसडीओ केके उपाध्याय, शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार, राजेन्द्र प्रसाद चौधरी, एमपी हाई स्कूल के प्राचार्य विजय कुमार मिश्र आदि मौजूद थे। यह जानकारी सुनिल कुमार सिंह शारीरिक शिक्षा उपाधीक्षक ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here