बक्सर पुलिस की अभिभावकों से अपील: देखें वीडियो

0
2169

बक्सर खबर। जिले में अपराध बढ़ रहा है। आए दिन घटनाएं हो रही हैं। इसके पीछे किसका हाथ है। यह सवाल सबके जेहन में कौंध रहा है। एक दशक पहले तक जब कहीं कोई घटना होती थी। लोग-बाग आपस में चर्चा करते थे। किसी गिरोह का काम होगा। किसका इलाके में घटना हुई है। लेकिन अब ऐसा नहीं है। पुराने अपराधी जेल में सजा काट रहे हैं। कुछ अपना रास्ता बदल चुके हैं। लेकिन, जो इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। वे सभी युवा हैं।

लूट छिनैती की हर वारदात में यही रिपोर्ट सामने आ रही है। बाइक सवार युवा थे। रुपये लेकर भाग गए। हाल के दिनों में चौसा के पास बड़ी लूट हुई। उसे भी अंजाम देने वाले युवा थे। इस बात की पुष्टि पुलिस की रिपोर्ट भी कर रही है। स्वयं पुलिस भी इनसे परेशान है। अब सवाल यह उठता है यह कौन हैं और कहां से आए हैं। यह कहीं और के नहीं आपके और हमारे आस-पास के हैं। इस लिए आप भी चौकन्नें हो जाइए।

add

अगर आपका भी कोई अपना घर से घंटो गायब रहता है। तो यह आपके लिए खतरे की घंटी है। यह हम नहीं कहते। मौजूदा हालात और पुलिस की रिपोर्ट कहती है। इस अनजान खतरे से निपटने के लिए जरुरी है अभिभावक बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें। अन्यथा किसी दिन आपको सुनने को मिलेगा। बेटा तो दोस्तों के साथ कोचिंग गया। वहीं पुलिस कहेंगी आपके बेटे ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। आप स्वयं सुन लें क्या कहते हैं एसपी राकेश कुमार।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here