‌‌‌बक्सर की उपेक्षा पर जलाया रेलमंत्री व सांसद का पुतला

0
263

बक्सर खबर। आंदोलन संगठन ने रविवार को सिंडिकेट नहर पर रेल मंत्री, रेल राज्य मंत्री और स्थानीय सांसद का पुतला जालाया। यह विरोध दो दिन पहले रामायण एक्सप्रेस का बक्सर में ठहराव नहीं होने के कारण किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व रंजन सिंह जिला सचिव व मनिकांत ने किया। जिला संयोजक संदीप ठाकुर ने पुतला दहन के बाद नुक्कड सभा को संबोधित करते हुए कहा बक्सर का स्थान हमेशा से सर्वोच्च स्थान पर रहा है। जब रेलवे ने पर्यटन को बढावा देने के लिए रामायण एक्सप्रेस रवाना की। तो उसका ठहराव बक्सर में होना चाहिए था।

क्योंकि बक्सर भगवान राम की शिक्षा स्थली रहा है। यहां से उनका बहुत लगाव रहा है। यहां की उपेक्षा केन्द्र सरकार की मनसा को दर्शाता है। वहीं जिलाध्यक्ष गिटृटू तिवारी ने कहा भगवा के नाम पर राजनीति करने वालों का सच जनता के सामने है। वे बक्सर को ही भूल गए। अगर रामायण एक्सप्रेस बक्सर नहीं आई तो हमारा विरोध केन्द्र सरकार के खिलाफ जारी रहेगा। विरोध प्रदर्शन में विवेक तिवारी, दीपक सिंह, उत्तम पांडेय, चंदन सर्राफ, मनीष, विवेक, प्रविण, सोनू सिंह, कृष्ण यादव, विरेन्द्र पाल समेत कई युवा शामिल हुए।

add विज्ञापन

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here