बक्सर के युवक को उत्तर प्रदेश में मारी गोली, हालत नाजुक

0
1839

बक्सर खबर। शराब का नशा और उसका अवैध कारोबार। दोनों युवाओं को गलत दिशा में ले जा रहा है। मंगलवार की रात ऐसा ही हुआ। उत्तर प्रदेश की सीमा में भरौली गोलंबर से सटे शराब दुकान के पास। दो बाइक पर सवार चार युवक बिहार से वहां पहुंचे। स्वभाविक रुप से वहां शराब पीने गए होंगे। यह अनुमान लगाया जा सकता है। इतने में उनके बीच विवाद हुआ। अपने में से ही एक को उन लोगों ने गोली मारी और भाग निकले। गोली सीधे छाती में लगी। आस-पास के लोगों ने तत्काल पुलिस को फोन किया। नरही थाने की पुलिस ने तत्परता दिखाई। तुरंत गश्ती दल को सूचना दी और गोली मारकर भाग रहे दो युवकों को बाइक समेत गंगा पुल से ही गिरफ्तार कर लिया। तीसरा भागने में सफल रहा।

घायल को प्राथमिक उपचार के बाद सीधे वाराणसी ले जाया गया। नरही के थानाध्यक्ष तेजबहादुर ने आज बुधवार को बताया कि घायल विकास पासवान की हालत खतरे से बाहर है। डाक्टरों ने उसकी गोली निकाल ली है। वहीं स्थानीय सूत्रों के अनुसार विकास औद्योगिक थाना के दहिवर गांव का निवासी है। जो अपने मामा के यहां शहर के गजाधर गंज मुहल्ले में रहता था। यहां राजन नाम के युवक के यहां कुछ दिन पहले ग्यारह पेटी शराब बरामद हुई थी। उन्हीं लोगों के साथ वह मंगलवार को भरौली गया था। लेकिन, उसे क्या पता था वहां ले जाकर से गोली मारने की योजना है। यह यूपी पुलिस की तत्परता का ही नतीजा है जो उसकी जान बच पाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here