बक्सर में भाजपा की जीत पक्की : श्यामलाल कुशवाहा

0
1829

बक्सर खबर। लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी श्याम लाल सिंह कुशवाहा ने आज बक्सर खबर से बातचीत में कहा कि बक्सर में भाजपा की जीत तय है। बात विकास की हो या विश्वास की। हमारा दल सबसे अच्छा और भरोसे मंद है। श्यामलाल सिंह कुशवाहा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश स्तर के नेता हैं। इस वजह से उन्होंने स्वयं जन संपर्क प्रारंभ कर दिया है। भाजपा उम्मीदवार अश्विनी चौबे की जीत के लिए रविवार को सूर्यपुरा प्रखंड के अगड़ेर और शिवबहार पंचायत का दौरा किया।

उन्होंने अगडेर कला, अगडेर खुर्द, रामपुर, शिव बहार गुडनी, मठिया, कनौली आदि गांवों का नाम लेते हुए बताया कि हर जगह लोगों ने नरेन्द्र मोदी के नाम पर समर्थन देने की बात कही है। भारतीय जनता पार्टी वैसे काम करती है। जिससे हर गरीब को लाभ पहुंचे। चाहे उसकी जाति और धर्म कोई हो। अब तक पार्टी ने जो बड़े काम किए है। घर-घर शौचालय, गरीब के घर में रसोई गैस, कमजोर वर्ग के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना, हर गांव तक बिजली। यह काम पिछले 70 वर्षो में किसी ने क्यू नहीं करके दिखाया। रही बात आवास योजना की तो हमारी सरकार ने उसकी राशि भी लगभग दुगनी कर दी है। यह सबकुछ समाज के कमजोर वर्ग के उत्थान के लिए किया गया। विरोधियों का काम दुष्प्रचार करना हैं। काम करना भाजपा का काम है। जनसंपर्क के दौरान महेन्द्र सिंह यादव, कमलेश यादव, मदन कुशवाहा, साधु मुखिया, मदन ठाकुर, बिदेश्वरी व बिजेन्द्र पांडेय आदि कार्यकर्ता साथ रहे।
राजनीतिक सलाहकार व सहयोगियों के साथ हुई बैठक
बक्सर खबर। श्यामलाल सिंह कुशवाहा स्वयं भी जिले में अपनी अलग पहचान रखते हैं। आज सोमवार को उन्होंने अपने बक्सर स्थित आवास पर राजनीतिक सहयोगियों और सलाहकारों के साथ अहम बैठक की। जिसमें यह रणनीति बनी कि अब बहुत ज्यादा समय नहीं है। पूरे मनोयोग के साथ चुनाव प्रचार में जुट जाना है। बैठक के दौरान हीरा लाल कुशवाहा, राजकुमार सिंह, पूर्व चेयरमैन मीना सिंह, रामलखन कुशवाहा ब्रह्मपुर,  ध्रुव ओझा औबलेश खान डुमरांव, औबलेश बन्नी, राजेश मुखिया, अजय सिंह अवाढ़ी, शेषनाथ कुशवाहा, चौसा, अजय सिंह पिठारी, धीरज मोहन सिंह धरहरा, धीरज मोहन इटाढ़ी, राम अशीष कुशवाहा चकरहसी आदि बैठक में शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here