बक्सर और दिल्ली के बीच शुरू हुई बस सेवा

0
2173

बक्सर खबर। अब बक्सर के लोग बस से भी दिल्ली की यात्रा कर सकेंगे। आज शनिवार को परिवहन मंत्री संतोष निराला ने इसे झंडी दिखाकर रवाना किया। किला मैदान में इसके लिए सादे समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमें जदयू के सभी प्रमुख नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सदर विधायक संजय तिवारी भी मौजूद रहे। बिहार राज्य पथ परिवहन विभाग की बस आरा से एक दिन के अंतराल पर दिल्ली के रवाना होगी। वहां से चलने का समय पूर्वाह्न 11 बजे का है। दोपहर 2 बजे यह बक्सर पहुंचेगी।

यहां से मोहनियां के रास्ते, वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर, आगरा के रास्ते कोशाम्बी बस स्टैंड पहुंचेगी। यात्रा का यही निर्धारित मार्ग है। बस पूरी तरह वातानुकूलित और संपूर्ण साधन युक्त है। कुल 51 लोगों के बैठने की क्षमता वाली बस 15 घंटे में यात्रा पूरी करेगी। आरा सरकारी बस डीपो के प्रतिष्ठान अधीक्षक नागेन्द्र सिंह ने बताया कि बक्सर से कोशाम्बी का किराया 1550 रुपये है। चार सीटें डीलक्स हैं। जिनकी कीमत सामान्य से सौ रुपये अधिक है। मौके पर राज्य परिवहन विभाग के निदेशक भी मौजूद थे। उन्होंने बताया दिल्ली के लिए अन्य दूसरी बसें भी मंगाई जा रही हैं। उनके आने पर प्रतिदिन आरा-बक्सर से दिल्ली के लिए बस रवाना होगी। जो लोग इससे यात्रा करना चाहते हैं वे 6204750124 एवं 7004292516 पर संपर्क कर सकते हैं। किला मैदान के कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक सिंह, जिलाध्यक्ष जदयू विन्ध्याचल कुशवाहा, संजय सिंह आदि लोग मौजूद थे। सभी ने मंत्री के साथ बस में सवार होकर सुविधा का जायजा लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here